
बिलासपुर,,, नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क है! सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, बल्कि समाज को यह स्पष्ट संदेश भी मिला कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा? अब जरूरत है! कि हर नागरिक सजग हो और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस का साथ दे!
अपराध की भयावहता
जांच में सामने आया कि एक नाबालिग को उसकी सहेली और उसके परिजनों ने बहलाकर, फुसलाकर रायगढ़ ले जाकर शराब पिलाई और जबरन देह व्यापार में धकेला! विरोध करने पर उसे धमकाया और मारपीट की जाती थी! यह घटना न केवल कानूनी अपराध है! बल्कि मानवता के खिलाफ भी है!
पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई
पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया! मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी, महिला कालिका तिवारी और नाबालिग सहेली को पकड़ा गया। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित रखा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। एसपी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पराक्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि इस तरह के अपराध तब फलते-फूलते हैं जब हम चुप रहते हैं। इसलिए बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपने घर और आसपास बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। बच्चों को भरोसा दें कि वे अपनी समस्या साझा कर सकते हैं। स्कूलों, मोहल्लों और समाज में जागरूकता अभियान चलाएँ।
एसपी रजनेश सिंह ने कहा
जनता से अपील की है कि अपराध की जानकारी छुपाएँ नहीं, बल्कि खुलकर सामने आएँ। नाबालिगों की सुरक्षा समाज की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस हर पीड़ित के साथ खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
