
बिलासपुर,,, शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को कोटा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! आरोपी महेंद्र बंजारे पर पहले से चोरी के मामले में स्थाई वारंट भी लंबित था! पुलिस की सतर्कता और तत्परता से अपराधी पकड़ा गया, जिससे समाज में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है!
क्या है पूरा मामला
13 सितंबर को ग्राम घोंघाड़ीह, थाना कोटा निवासी एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेंद्र बंजारे ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती उसके घर में प्रवेश कर शारीरिक शोषण किया और फरार हो गया! पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू की!
जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है! थाना कोटा पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।14 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही, आरोपी का स्थायी वारंट भी न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार महेंद्र बंजारे, निवासी घोंघाड़ीह, थाना कोटा, बिलासपुर का रहने वाला है। पहले से चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
