
बिलासपुर,,, सड़क हादसों पर रोक लगाने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अब तक 610 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर कठोर कार्रवाई की है! साथ ही बार‑बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है!
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह कार्रवाई की जा रही है! सड़क दुर्घटनाओं में मौत या गंभीर चोट का कारण बनने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण के साथ-साथ शराब, नशे, तेज़ रफ्तार, मोबाइल उपयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, स्टंटिंग, माल वाहन में सवारी ढोना, सिग्नल तोड़ने जैसे उल्लंघनों में भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है!
पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है! कि नियम तोड़ने वालों की जानकारी आईटीएमएस सर्वर में सुरक्षित की जा रही है! दोबारा या बार‑बार उल्लंघन पर ऑटोमेटिक मोड में लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा!इससे बचाव का एकमात्र तरीका है! सड़क पर चलते समय हर नियम का पालन करना!
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि वाहन चलाते समय न केवल स्वयं सावधानी बरतें बल्कि परिवार, दोस्तों और अन्य वाहन चालकों को भी जागरूक करें! पुलिस ने बताया कि 550 से अधिक कैमरों के जरिए लगातार निगरानी कर चालानी कार्रवाई की जा रही है! ताकि हर वाहन चालक अनुशासित होकर सुरक्षित तरीके से सड़क पर चल सके!
कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह शहर हम सबका है! यदि हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करेगा तो सड़क हादसों की संभावना कम होगी और शहर में सरल, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
