
बिलासपुर,,,, एनएच-49 पर जयरामनगर मोड़ के समीप बीती रात एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर बैठे 15 से 16 गौवंशों को बेरहमी से कुचल डाला। इस हादसे में कई गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 4 गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गौ सेवा से जुड़ी संस्था बिलासपुर गौ सेवा धाम को दी। संस्था के सेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। कुछ पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही मस्तुरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर चालक गांजे के नशे में धुत्त था, जिसकी वजह से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों और गौ सेवकों ने चालक पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाहियां न केवल बेजुबान जानवरों के लिए जानलेवा हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं।

फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कानून लागू करने की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
