
बिलासपुर,,, नवरात्रि पर्व पर इस बार भी शहर में रौनक बढ़ाने वाला बहुचर्चित रास डांडिया महोत्सव आयोजित होने जा रहा है! जिसमें भाटिया फ्यूल्स के तत्वावधान में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 25 से 27 सितंबर तक भव्य रास डांडिया का आयोजन होगा! खास बात यह है! कि इस बार आयोजन समिति ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कार्यक्रम से प्राप्त होने वाली राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजने की घोषणा की है!
रास डांडिया के मंच पर इस बार बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शहरवासियों के साथ थिरकती नज़र आएंगी! तीन दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग सेलिब्रिटी शामिल होंगे! इनमें अभिनेत्री नेहा धूपिया की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो बिलासपुर वासियों के साथ रास गरबा का आनंद लेंगी! आयोजन समिति ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहा है! और इस बार इसे और भव्य रूप दिया जा रहा है!
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास जारी कर दिए गए हैं! जो शहर के विभिन्न काउंटरों पर उपलब्ध हैं! आयोजन समिति ने निर्णय लिया है! कि प्रत्येक पास से 100 रुपये की राशि सीधे पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दी जाएगी! इसके साथ ही आयोजन स्थल पर उपस्थित दर्शकों से भी सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी! यह पूरी सहायता राशि जिला प्रशासन व राज्य सरकार के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजी जाएगी!
फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी मैदान को आकर्षक विद्युत सजावट और नई तकनीक के साउंड सिस्टम से सजाया जाएगा! बॉलीवुड कलाकार गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे!
पार्किंग और वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजन समिति ने संभाल ली है! फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने कहा कि “पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है! इस विपदा की घड़ी में बिलासपुरवासी भी पंजाब के साथ खड़े हैं! हमने नवरात्रि पर्व पर पंजाब के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी सहयोग राशि भेजने का संकल्प लिया है! यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग का संदेश भी देगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
