
बिलासपुर,,, मेड़पार के ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है! गांव में खुल रहे कोलडिपो और क्रेशर प्लांट का वे विरोध कर रहे है! उनका कहना है! डिपो खुलने से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो जाएगा! आसपास की सैकड़ों एकड़ कृषि जमीन बर्बाद हो जाएगी!
सकरी तहसील के ग्राम मेड़पार के ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और गांव में खुलने वाले महाकाल कोल साइडिंग और क्रेश प्लांट के विरोध में ज्ञापन सौंपा! ग्रामीणों का आरोप है! कि ग्राम सभा में कोल डिपो का विरोध किया गया है! इसके बाद भी राजनैतिक दबाव के कारण सरपंच ने डिपो और क्रेशर प्लांट खोलने की अनुमति दे दी है! ग्रामीणों का कहना है! कि प्रस्तावित कोल डिपो कृषि भूमि, खेल मैदान और शासकीय जमीन के बीच खोला जा रहा है! जिससे न सिर्फ किसानों की फसलें बर्बाद होंगी बल्कि बच्चों की पढ़ाई ठप हो जाएगी और इसके प्रदूषण का असर ग्रामीणों के स्वास्थ पर भी पड़ेगा!इस डिपो के खुलने से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण तो बढ़ेगा ही गांव की कृषि भूमि पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी! बच्चों के हाथ से खेल मैदान निकल जाएगा या फिर कोल डस्ट के बीच खेलना बच्चों की मजबूरी हो जाएगी! नदी नाले और तलाब का पानी भी प्रदूषित हो जाएगा! ग्रामीणों ने कलेक्टर से डिपो खोलने की अनुमति को तत्काल निरस्त करने की मांग की है! साथ ही चेतावनी दी है! कि ग्रामीणों के विरोध के बाद भी क्रेशर प्लांट और डिपो खोला गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा! यही नहीं 2 अक्तूबर को आत्मदाह भी किया जाएगा! यदि ग्रामीण आत्मदाह जैसी आत्मघाती कदम उठाते है तो इसकी संपूर्ण जवादबारी शासन / प्रशासन / तहसीलदार सकरी की होगी!ग्रामीणों के इस चेतावनी से शासन प्रशासन सकते में आ गए है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
