Wed. Oct 21st, 2026

निगम की लापरवाही की वजह से हजारों लीटर पेयजल सड़क पर फैल रहा है पुराना बस स्टैंड चौक बन गया स्वीमिंग पुल जिम्मेदार सोए रहें, जाग गया फाउंटेन

बिलासपुर- एक तरफ गर्मी की वजह से पानी की एक-एक बूंद के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं दूसरी और नगर निगम की लापरवाही के वजह से हजारों लीटर पेयजल सड़क पर फैल गया है, दरअसल पूरा मामला बिलासपुर का है जहां पुराना बस स्टैंड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में नगर निगम द्वारा नाला चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है, बीती रात नाली निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारियों द्वारा अमृत निर्माण का पाइप छोड़ दिया गया और उसे ऐसे ही छोड़कर कर्मचारी सुबह होते ही निकल गए, जैसे ही सुबह शहर को पानी देने के लिए टंकियों को खोला गया, तो बस स्टैंड में फूटे हुए पाइप लाइन से पानी का फव्वारा निकलने लगा इस दौरान हजारों लीटर पानी सड़क पर बैठ गया.. हैरानी की बात थी कि, घंटे तक बर्बाद हो रहे पानी पर किसी अधिकारी कर्मचारी की नजर नहीं गई एक तरफ शहर में पानी को लेकर हाकर मचा हुआ है दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही की वजह से हजारों लीटर पानी सड़क पर बैठ जाना आखिर किसकी जिम्मेदारी है इसे तय करने वाले ही गहरी नींद में सोए हुए हैं

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed