
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर शाम गोलीबारी की वारदात से हड़कंप मच गया… घटना मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस के बाहर हुई… जहां चार नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी…!गोलीबारी में भाजपा नेता के ससुर चंद्रकांत सिंह और रवि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं! दोनों को तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है! जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है…!
मामले की जांच में नया मोड़ आया है! CCTV फुटेज सामने आया है!जिसमें चार हमलावर दो बाइकों में सवार होकर जोंधरा चौक की दिशा से आते और फायरिंग करते हुए भागते दिखाई दे रहे हैं! फुटेज में सभी के चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं! पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है! फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है! पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जमीन विवाद की दिशा में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है!
घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई! पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है! और हमलावरों की पहचान की कोशिश जारी है! इस सनसनीखेज वारदात के बाद मस्तूरी क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
