Sat. Nov 14th, 2026

मित्र विहार कालोनी का रास्ता बना कब्जों का अखाड़ा रैंप, नालियां, खंभे और पेड़ों के बीच फंसती है गाड़िया परेशान है रहवासी…


बिलासपुर,,, लिंक रोड स्थित वार्ड 26 की नगर निगम रजिस्टर्ड मित्र विहार कालोनी के रहवासी इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं! कालोनी का एकमात्र पहुंच मार्ग, जिसकी चौड़ाई मात्र 6 से 12 फीट है! दोनों ओर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है! स्थानीय लोगों द्वारा नाली, रैंप, पेड़-पौधे, चेंबर, खंभे आदि बनाकर सड़क पर कब्जा कर लिया गया है!



रहवासियों का कहना है! कि अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है! जिससे वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है! आए दिन जाम की स्थिति बनती है! और आपात स्थिति में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं का प्रवेश भी बाधित होता है! बरसात में जल भराव की स्थिति भी रहती है! और नगर निगम के अफसर अंजान बने रहते है! रहवासियों का कहना है! कि कई बार निगम को सूचना दिया गया है! लेकिन निगम अब तक कोई कार्रवाई नहीं की…!



निवासियों ने नगर निगम से मांग की है!  कि तत्काल अतिक्रमण हटाकर सड़क को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए! उनका कहना है!कि जब तक ये अतिक्रमण नहीं हटाए जाते, तब तक किसी भी निर्माण या मरम्मत कार्य का कोई लाभ नहीं होगा! रहवासियों ने निगम प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है…!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed