
बिलासपुर–कोटा थाना क्षेत्र स्थित खरगहनी गांव में एक मजदूर की काम करने के दौरान मौत हो गयी है। मजदूर को आनन फानन में कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद मजदूर को मृत घोषित किया। मामले में प्रबंधन और पंचनामा कार्रवाई से जानकारी मिली है कि सेलर निवासी परमेश्वर केंवट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बहरहाल मामला पुलिस के पाले में है। अक्रोशित ग्रामीणों ने 12 बजे महावीर कोलवाशरी के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय घेराव का एलान किया है।
एक मई यानी अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जमाने के तथाकथित सभ्य लोग जब कोट टाई पहनकर एसी में मजदूरों के कसीदे पढ़ रहे थे। ठीक उसी समय यानी करीब 12 बजे के आसपास एक मजदूर ने काम करने के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान नेता अपने घर में कैमरा के सामने मजदूरों के समर्थन में बासी का आनन्द ले रहे थे जानकारी देते चलें कि कोटा थाना क्षेत्र स्थित खरगहनी गांव में महावीर कोलवाशरी का प्लान्ट है। महीनों पहले मौके पर प्लान्ट विस्तार को लेकर जनसुनवाई होनी थी। किन्ही कारणों से प्रशासन ने जनसुनवाई निरस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों में प्लान्ट को लेकर विरोध है। प्रशासन ने जनता की आवास का सम्मान करते हुए जनसुनवाई को निरस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रबंधन की तरफ से दुबारा जनसुनवाई को लेकर प्रयास किया जा रहा है।
कोटा अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रस्तावित प्लान्ट की जमीन को चारो तरफ बाउन्ड्री वाल बनाने का काम महावीर कोलवाशरी प्रबंधन ने शुरू किया। दर्जनों मजदूरों को निर्माण कार्य में लगाया गया। एक मई यानी अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 42 डिग्री पारा में काम करने के दौरान मजदूर परमेश्वर केंवट पिता भोलूराम केंवट की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने मजदूर को कोटा अस्पताल में भर्ती कराया। डा़क्टरों ने जांच पड़ताल के दौरान बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर की मौत हो चुकी है।
महावीर कोल वाशरी के मजदूरों ने बताया कि मृतक परमेश्वर केंवट सेलर का रहने वाला है। पाइल के लिए गड्ड़ा खोद रहा था। इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गयी है। प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने के बाद एम्बुलेन्स से कोटा अस्पताल पहुंचाया।
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एडिश्नल पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि मृतक परमेश्वर केंवट सीपत थाना क्षेत्र सेलर का रहने वाला है। काम करने के दौरन गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। कोटा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। पंचनाम कार्रवाई में बताया गया है कि शायद तेज धूप और लू की चपेट में आने से परमेश्वर की मौत हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
