
बिलासपुर,,, 173 करोड़ के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के बाद भी न्यायधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने बम्बू की दरकार पड़ रही है! ये हम कह नही रहे आपको दिखा रहे… कि ई है! डबल तकनीक तू देख बबुआ आप खुद देखिये चौक- चौराहों पर बेरिकेटिंग के लिए कैसे बम्बू का उपयोग किया जा रहा है!
ये तस्वीर दयालबंद- लिंगियाडीह पुल मोड़ की हैं…

देखिये कैसे चौराहे को बेरिकेट्स लगाकर घेर दिया गया है! बाइक सवार वही डिवाइडर के बगल के बुलकव्वल से शॉर्टकट मार रहे या फिर उल्टे होकर जा रहे… इसकी वजह यह है! कि आगे दयालबंद गुरुद्वारा के सामने भी सड़क को 3 बेरिकेट्स और बम्बू लगाकर घेर दिया गया है…!
आप ये भी देख लीजिए…

कुल मिलाकर 173 करोड़ का सिस्टम भी बिलासपुर में फैल हो गया… शहर का विस्तार हुआ… कालोनियां और बस्तियां बढ़ी, लोगो की आबादी और सड़कों पर वाहनों की तादात भी बढ़ी लेकिन नई सड़के नही बढ़ी नतीजतन उपचार फैल हो गया… शहर को आईटीएमएस की नही नई सड़को की दरकार है! शहर के ज्यादातर चौराहों की ट्रैफिक दो-तीन बार हरी होने के बाद क्लियर हो रही… कही लेफ्ट साइड क्लियर है! तो कही बाधा…इसको ठीक करने की जरूरत है…!
कैसे चलेंगी सिटी बसें…
खटारा सिटी बसों के बजाय शासन द्वारा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए 50 नई बैटरी चलित बसें प्रदाय करने का हल्ला है… पूर्व में किये गए दावों के मुताबिक 8 माह पूर्व अप्रैल से शहर की सड़कों पर सिटी बसें दौड़नी थी! जिनका आज तक अता-पता नही पर सवाल यह है! कि अभी गोलबाजार, सदर बाजार, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, देवकीनन्दन चौक, नेहरू चौक के ट्रैफिक व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नही है…! ऐसे में ये सिटी बसे शहर के अंदर चलेगी कैसे…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
