
बिलासपुर,,,, प्रोफेसर का अपहरण कर मारपीट कर न्यूड वीडियो बना वायरल करने की धमकी दे 25 लाख रुपए मांगने वाले 1 नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है! ये आरोपी प्रोफेसर से 14 लाख रुपए निकलवा चुके थे! पूरे मामले का मास्टर माइंड एक शिक्षक को बताया जा रहा!
मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने 1 दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 नवंबर 2025 को उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर खरौद बुलाया और फिर उनका अपहरण कर लिया! आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और मारपीट करते हुए उनका न्यूड वीडियो बना पैसे की मांग की और पैसा न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी!
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया! पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आरोपियों को खाना तलाशी करते हुए सूचना जुटाई गई!
लगातार मिल रहे इनपुट और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लोकेशन मिलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए!
आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ और शिनाख्ती की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दर्शा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 5 मोबाइल सेट जप्त किया गया है!
पुलिस की स्टोरी में दम नही…
पूरा मामला चोर आया चोरी किया पुलिस आई पकड़ ली टाइप हो गया! पूरे मामले मे आरोपी कहा से और कैसे पकड़े गए, पुलिस कैसे आरोपी तक पहुची इसका उल्लेख पुलिस की रिलीज में नही है!
ये है गिरफ्तार आरोपी…
1. करन दिनकर पिता पुनीराम दिनकर उम्र 29 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं.09 भवतरा थाना शिवरीनारायण
02. अरूण मनहर पिता कमलसाय मनहर उम्र 19 साल निवासी कुथुर थाना पामगढ़
03. श्यामजी सिन्हा पिता कोमल सिंन्हा उम्र 24 वर्ष नि. अंबेडकर चौक रहसबेड़ा वार्ड नं. 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
04. कार्तिकेश्वर रात्रे पिता गणेशराम रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार हा०मु० हा०मु० चेउडीह वृद्धविहार थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
इस कार्यवाही के दौरान निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह साइबर सेल , सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ मौजूद रहे।09 पीएलओ888 हुई 8 उप पोल

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
