
बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र में आनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 17 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
टिकरापारा में रहने वाले युवराज कुमार साहू(51) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले उनका परिचय शुभम विहार मंगला में रहने वाले संतोष कुमार सिंह से हुआ था। उसने आनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से रकम दोगुनी करने की बात कही। उसकी बातों में आकर युवराज साहू ने चार लाख रुपये रुपये दे दिए। इसके बदले में उसने एक लाख पर दो साल तक आठ हजार 333 रुपये हर महीने देने की बात कही। दो महीने तक उसने चार लाख के मुनाफे के रुपये दिए। इसके बाद उसने रुपये देना बंद कर दिया। पीड़ित जब उसके मकान में पहुंचा तो बाहर में ताला लटका मिला। आसपास के लोगों से पता चला कि संतोष ने हेलन कुमार साहू, गजानंद साहू, लक्ष्मणदास मानिकपुरी, स्मिता सोनी, विनोद कुमार, आशीष कुमार सोनी, एम रामाराव, जितेंद्रबाई जलतारे, खेमिन बंजारे, मथिरराम साहू, सोनी कुंजाम, संतोष कुमार सूर्यवंशी, उषा साहू, ईशू साहू, पद्मावती, चितरंजन कुमार मिश्रा, संजीव कुमार बिरजे, अखिल दास और मनबहल साहू से करीब एक करोड़ 17 लाख की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जालसाज की तलाश की रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
