
00 रुँधा गला, छलके आंसू बोले यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेनी होगी जिम्मेदारी…
00 हो कड़ा एक्शन, ताकि फिर ऐसे न जाये किसी का लाल…
बिलासपुर,,, C.U में बिहार से पढ़ने आए होनहार छात्र की लाश ही घर पहुंची… उसके मृत कर्म के बाद पिता अरशद अयूब अंसारी रोते बिलखते यूनिवर्सिटी पहुंच उसकी पुस्तको को दान कर दिया जिसे आर्सनल पढ़कर वैज्ञानिक बनना चाहता था! छात्रनेता रंजेश सिंह के साथ S.P ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने पहुँचे उन्होंने कहा की उनके पुत्र की हत्या की गई है! आज 45 दिन हों गए न तो आज तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई संतोषपूर्ण जवाब दिया न पुलिस प्रशाशन ने वे अपने मृतक पुत्र के प्रति न्याय मांगने आये है!


क्या कोई दोषी नही, उन्होंने अपने होनहार बेटे को यूनिवर्सिटी के गुरुजनों की देखरेख में यहाँ पढ़ने भेजा था! गौरतलब है! कि गत 23 अक्टूबर 2025 को तीन दिन से लापता छात्र आर्सनल अंसारी की सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के पानी भरे गड्ढे में लाश मिली थी! इसके बाद हो हंगामे और प्रदर्शन का दौर चला कुलपति कुलसचिव होस्टल वार्डन और सिक्युरिटी इंचार्ज को जिम्मेदार ठहरा कार्रवाई की मांग की गई! आखिरकार कोनी पुलिस को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करना पड़ा…

पर आरोपियों का नाम आज तक सामने नही आया वह आज भी अज्ञात है! मृतक छात्र आर्सनल अंसारी के पिता अरसद अयूब अंसारी का गला यह कहते हुए भर आया और आंख से आंसू छलक उठे की यूनिवर्सिटी प्रशासन को ये जिम्मेदारी लेनी होगी उन्होंने तो अपने जिगर के टुकड़े को यहां पढ़ने भेजा था! उन्होंने कहा कि ये गम्भीर लापरवाही है! दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर यह सन्देश ढिया जाना चाहिए ताकि फिर कोई माता पिता अपना होनहार लाल न खोए,,,, क्योकि बच्चे कठिन परिश्रम और अध्ययन कर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा पास कर यहां पढ़ने के लिए चयनित होते है…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
