
बिलासपुर,,, दपूमरे, नागपुर मंडल,,, दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं यात्री सामान की चोरी की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है! इसी क्रम में नागपुर मंडल स्तर पर गठित विशेष टास्क टीम द्वारा सतत अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है!
इसी अभियान के तहत दिनांक 15.12.2025 को यात्री सामान चोरी के दो अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को तथा यात्री गाड़ियों में हुड़दंग एवं अशांति फैलाने के मामलों में 04 आरोपियों को पकड़कर शासकीय रेल पुलिस के सुपुर्द किया गया! प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है!


(1) यात्री का मोबाइल चोरी – इतवारी स्टेशन, दिनांक 14.12.2025 को इतवारी रेलवे स्टेशन पर सो रहे एक यात्री का रेडमी कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग ₹32,000/-) चोरी हो गया। सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ एवं शासकीय रेल पुलिस द्वारा संयुक्त जांच कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। फुटेज के आधार पर सिक्का चौक, इतवारी से एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मुकेश बघेल उर्फ मुक्कु, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी को चोरीत संपत्ति सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी इतवारी को सुपुर्द किया गया।
(2) जेबकतरी का प्रयास – गोंदिया स्टेशन, दिनांक 15.12.2025 को गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 05 पर ट्रेन संख्या 12106 विदर्भ एक्सप्रेस के आगमन के समय यात्रियों की भीड़ में एक व्यक्ति को जेब टटोलते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हर्ष राजेश बनसोड़, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोंदिया (महाराष्ट्र) बताया। आरोपी के विरुद्ध शासकीय रेल पुलिस गोंदिया द्वारा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया।

(3) ट्रेन में हुड़दंग एवं अशांति – कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस, दिनांक 15.12.2025 को इतवारी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18029 डाउन कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के बीच जोर-जोर से चिल्लाकर हुड़दंग व अशांति फैलाते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शुभम ठाकुर, राजाराव, मोनू ठाकुर एवं विक्की देवदास (सभी निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़) बताए। उक्त चारों को उचित कानूनी कार्रवाई हेतु शासकीय रेल पुलिस इतवारी को सुपुर्द किया गया, जहां उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें तथा रेलवे परिसर या ट्रेनों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी आरपीएफ पोस्ट, शासकीय रेल पुलिस, ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों अथवा रेल मदद टोल फ्री नंबर 139 पर दें, ताकि समय रहते उचित वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
