Wed. Oct 21st, 2026

मस्तूरी थाना क्षेत्र में ग्राम कर्रा में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर मस्तूरी थाना अंतर्गत आज 07 मई की सुबह करीब 6:30 बजे थाना मस्तूरी में फोन से सूचना मिला की ग्राम कर्रा में किसी व्यक्ति ने फरहदा निवासी लोचन धुरी नामक व्यक्ति के गले मे कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया है। सूचना पर मौके पर जाकर तस्दीक़ किया गया। ग्राम गतौरा मुख्य मार्ग पर जे के कॉलेज पास रोड में एक व्यक्ति लहू लूहान पड़ा हुआ था , जिसे 108 के माध्यम से तत्काल सिम्स बिलासपुर रवाना किया गया , जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मौके पर मृतक के पुत्र व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि मृतक अपने खेत देखने के लिए ग्राम फरहदा से आया हुआ बैकुंठपुर निवासी परमेश्वर पैकरा के द्वारा मृतक के गले मे कुल्हाड़ी मारते हुए कुछ लोग देखे है तथा आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा हुआ है।आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर के उनसे पूछताछ किए जाने पर आरोपी द्वारा होटल का पता पूछने के दौरान विवाद होने पर गुस्से में आकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी को आज 07.मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी परमेश्वर पैकरा पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 38 वर्ष सा डकैईपारा पटना थाना पटना जिला जिला कोरिया

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed