Wed. Oct 21st, 2026

ऑनलाइन दोगुना मुनाफे का सपना बना दुःस्वप्न, लिंक के जाल में फँसकर पूर्व कर्मचारी से 1.31 करोड़ की महाठगी…

बिलासपुर,,,  न्यायधानी बिलासपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने हैवन्स कम्पनी के पूर्व कर्मचारी से 1 करोड़ 31 लाख की ठगी कर ली… शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है!
पुलिस के मुताबिक तोरवा  हेमू नगर निवासी हवैन्स कम्पनी के पूर्व कर्मचारी कुलवीर सिंह भट्टी के मोबाइल पर मई 2025 में  एक अनजान नंबर से लिंक आया… लिंक खोलने पर निवेश करने पर दोगुना लाभ मिलने का दावा किया गया था! लालच में आकर कुलवीर सिंह ने ठगों के बताए अनुसार रकम जमा करनी शुरू कर दी! आरोपियों ने उनसे लगातार पैसे निवेश कराए… पीड़ित श्री सिंह ने उनके झांसे में आकर घर के जेवर गिरवी रख दिए… रिश्तेदारों से उधार लेकर भी रकम जुटाई और आठ महीनों के में उन्होंने कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपये जमा कर दिए…  मुनाफे की राशि मांगने पर ठगों ने 85 हजार रुपये और जमा करने पर भुगतान करने का आश्वासन दिया और फिर  मोबाइल ही बन्द कर दिया…ठगी का अहसास होने पर उन्होंने इसकी शिकायत  तोरवा थाने में दर्ज कराई! पुलिस ने बीएनएस की धारा 66(घ) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed