
बिलासपुर – घर से आइस्क्रीम लेने निकले युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना कि लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए युवक के पिता अजीत सिंह ने सिरगिट्टी पुलिस को बताया कि यदुनंदन नगर निवासी अक्षय मंगलवार को करीब रात 9.30 बजे अपने घर से आइस्क्रीम लेने के नाम से कमला डेयरी यदुनंदन नगर जा रहा था उसी बीच यदुनंदन नगर तिफरा में ही रहने वाले गुफरान अली, साजिद खान, मोहसीन खान व उनके एक अन्य साथी पुरानी बातों एवं व्यवसायिक जलन के कारण एक राय होकर युवक पर धारदार नुकीली वस्तु और ईट से हमला कर दिया। किसी तरह युवक उनसे अपनी जान बचाकर मोमोस कि दुकान में जाकर छुपा। जिसके बाद आरोपियों के जाने के उपरांत युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। उक्त घटना कि सूचना मिलते ही युवक के पिता अजीत सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। वही सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307- IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

