
बिलासपुर,,, न्यायधानी में बिना RTO के चल रहे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का हाल लाल बुझक्कड़ की पाठ की तरह हो गया है!RTO है! नही बाबू है! कि कह रहे कि साहब के आदेश के बिना पंजीकृत वाहनों संख्या नही बता सकते… कडिब दो माह पूर्व न्यूज बास्केट ने RTO असीम माथुर से जिले में पंजीकृत वाहनों और खासकर ट्रैक्टरों के पंजीयन की जानकारी मांगी थी! कि जिले में कितने ट्रैक्टर किसानी और कितने व्यवसायिक कार्य के लिए पंजीकृत है! मामला कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का शहर में रेत के अवैध उत्खनन और माल ढुलाई और शहर की सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल लेकर फर्राटे भरने वाले ट्रैक्टरों का है! जिससे आम जन मानस पर हादसे का खतरा मंडरा रहा और हादसे हो भी रहे है! RTO साहब ने तत्काल जानकारी दे पाने में असमर्थता जताई और बाबू को इसकी जानकारी एकत्र कर अवगत कराने कहा… इसके बाद आज तक RTO साहब से भेंट ही नही हुई…
घर से चला रहे दफ्तर…
ऑफिस में पूछने पर पता चला कि RTO साहब की मूल पदस्थापना मुंगेली जिले में है! न्यायधानी बिलासपुर तो उनका प्रभार क्षेत्र है! इसके अलावा वे प्रदेश भर के RTO दफ्तरों के हाईकोर्ट के मामलों के प्रस्तुतकार भी है! यहाँ काम करने वाले लोगो ने बताया कि RTO साहब तो दफ्तर आते ही नही… कभी कभार जब किसी VIP पर्सन का आगमन होता है! वे भी आते है! बाकी रोज शाम को उनके यहाँ फाइलें हस्ताक्षर के लिए गाड़ी से उनके निवास तक लाने ले जाने अलग स्टाफ की ड्यूटी लगी है! सारा काम घर से हो रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
