
बिलासपुर के अशोक नगर के अटल आवास में घातक हथियारों के साथ घर घुसकर मारपीट करने वाले दर्जनभर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चाकू के अलावा नशीली दवा भी जप्त की गई है। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है 09. मई को सतेश्वर बरेठ पिता स्व. रामनारायण बरेठ पानी टकी के पास अशोक नगर ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाम अपने घर के सामने परिवार के साथ बैठा था। उसी समय घर के सामने रोड में मोटर सायकल से एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में दोनो मोटर सायकल चालक लड़के गिर गये और दोनों को चोट लगी। जिन्हे वह अपनी मां के साथ व पड़ोसी रानी सोनी व अन्य लोगों के साथ मिलकर उठाकर रोड किनारे तक सुरक्षित लाये। इतने में चोट लगे एक लड़का निखिल साहू के साथी मोह. साहिल, परमेश्वर यादव, अफसा खान, विशेष खरे व अन्य लोग आ गये और सभी मिलकर निखिल साहू को एक्सीडेंट किया है उसके ईलाज व खाने पीने के लिए 2000/रु दो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे। रकम देने से मना करने पर सभी मिलकर हाथ, मुक्का, बेल्ट से मारपीट करने लगे। जिसे देखकर मोहल्ले के सरिता सोनी बीच बचाव करने आयी तो निखिल साहू के एक साथी ने धारदार चाकू से व अन्य लोग हाथ बेल्ट, मुक्का से मारपीट कर उसके सिर, पीठ में चोट पहुंचाया। उनमें से अधिकतर लोग धारदार चाकू रखे थे। सरिता सोनी को अधिक चोट आने पर एम्बुलेंस से ईलाज के लिए उसके परिजनों के साथ अस्पताल भेजा गया। निखिल साहू मो, साहिल, परमेश्वर यादव, अफसा खान, विशेष खरे एवं उसके अन्य साथी लोग मिलकर जबरन पैसों की मांग कर धारदार चाकू हाथ मुक्का, बेल्ट से मारपीट कर चोट पहुंचाये हैं। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों को धरपकड कर गिरफ्तार करने निर्देशित दिए। इसके बाद सरकण्डा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर तत्काल मौके पर भेजा गया। घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके कब्जे से धारदार हथियार के नशीली टेबलेट जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

00 नाम आरोपी
- निखिल साहू पिता अंजू साहू उम्र 19 वर्ष निवासी चाटीडीह राजय नगर सरकण्डा।
- मोह. साहिब पिता मोह शमसाद उम्र 20 वर्ष निवासी अशोक नगर मुरूम अटल आवास
- परमेश्वर यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी चांटीडीह अशोक नगर।
- विशेष खरे पिता विरेन्द्र खरे उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास।
- समीर अली पिता जाकिर अली उम्र 19 वर्ष निवासी चांटीडीह मस्जिद के पारा।
- सूरज सिंह ठाकुर पिता श्याम ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन ईरानी मोहल्ला चांटीडीह ।
- अजहर खान पिता अशगर खान उम्र 19 वर्ष निवासी चाटीडीह।
- अफजल खान पिता अशगर खान उम्र 19 वर्ष निवासी चाटीडीह।
- यशवंत यादव पिता जमेश्वर यादव उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर।
- दीपक श्रीवास पिता हेमत श्रीवास उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर बांटीडीह।
- तुलसी सारथी पिता मोहन लाल उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर चाटीडीह।
- आशुतोष तिवारी पिता स्व. बसंत तिवारी उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर चांटीडीह।
- एक नाबालिक
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
