
बिलासपुर—मस्तूरी राजस्व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के रेत ठेकेदार के खिलाप बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बरामद पांचो गाड़ियों को नियम के खिलाफ शामिल गतिविधियों के आरोप में बरामद किया है। मस्तूरी SDM, ने बताया कि पांचों गाड़ियों को पंचनामा कार्रवाई के बाद माइनिंग के हवाले कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान उप सरपंच समेत स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव बनाने का भी प्रयास किया।
मस्तूरी राजस्व प्रशासन को जानकारी मिली की क्षेत्र स्थित अमलडीहा में नियम के खिलाफ रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। मस्तूरी SDM अमित सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के लिए टीम को रवाना किया। अमलडीहा स्थित अरपा नदी तट पर अवैध प्रक्रिया के तहत रेत उत्खनन करते ठेकेदार के आदमियों से पूछताछ कर कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर दो पोकलेन को बरामद किया है। SDM ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी है। मौके से टीम ने तीन हाइवा भी जब्त किया है। अवैध रेत उत्खनन के दौरान माउन्टेन चैन का उपयोग नहीं किया गया है। टीम ने पांचों गाड़ियों की बरामदगी के बाद उप सरपंच के हवाले कर माइनिंग विभाग को सौंप दिया है।

अमित सिन्हा ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। प्रशासन के निर्देश और नियमों के अनुसार ही उत्खनन की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। नियम के खिलाफ रेत समेत सभी प्रकार के अवैध उत्खखन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों ने खासकर अमलडीहा उप सरपंच जानकारी दी कि इस दौरान ठेकेदार ने ना केवल रसूध दिखाया। बल्कि दबाव बनाने का भी प्रयास किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
