बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का बारीकी से अवलोकन किया। मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रहे इलाज एवं खानपान का हाल जाना। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित निर्माण एजेन्सियों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नव निर्मित एपिडेमिक वार्ड का अवलोकन किया। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए यह नया वार्ड विकसित किया गया है। फिलहाल 10 बेड इसमें हैं।

उन्होंने लिफ्ट स्थापना के लिए जरूरी सिविल वर्क को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि दो और लिफ्ट जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। विभिन्न वार्डों में 11 और टॉयलट बनाने के निर्देश भी पीडब्ल्यूडी को दिए। उन्होंने परिसर में एक जगह जल जमाव को देखने हुए ड्रेनेज को सुधारने के निर्देश दिए। शिवरीनारायण से इलाज के लिए आयी मरीज से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने पंजीयन कक्ष के उपर निर्मित कमरों का उपयोग भी चिकित्सा कार्यों के लिए शुरू करने के निर्देश दिए ताकि भीड़ थोड़ी व्यवस्थित हो सके। उन्होंने आग से बचाव के लिए फिट किये जा रहे फायर फाइटिंग सिस्टम कार्य का भी अवलोकन किया और एक महीने के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। ट्रायज रूम का अवलोकन कर मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने एक्सरे एवं सोनोग्राफी कक्ष का भी जायजा लिया।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
