
बिलासपुर,,, डॉक्टरों और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की एमबीबीएस की 30 सीटों की मान्यता रद्द कर दी है. जिसके बाद इस सत्र मेडिकल कॉलेज में 180 की जगह केवल 150 सीटों पर ही एमबीबीएस के लिए एडमिशन होगा. बताया जा रहा है, कि एनएमसी की टीम ने पहले ही सिम्स प्रबंधन को आगाह कर दिया था, कि संसाधनों और फैकल्टीज को सुधार नहीं की गई, तो सीटों की मान्यता घटा दी जाएगी. इसके बाद भी सिम्स प्रबंधन ने कमियों को दूर नहीं किया. जिसकी वजह से एनएमसी ने 30 सीटों की मान्यता वापस ले ली.
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के साथ बिलासपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सिम्स की शुरुआत हुई थी, सिम्स प्रदेश का पुराना मेडिकल कॉलेज है, लेकिन स्थापना बाद से ही यहां फैकल्टी की कमी बनी हुई है. मरीजों की दी जा रही सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं हैं. लगातार कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग उठ रही है. लेकिन, प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यहां वर्षों से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है. जिसके चलते सिम्स की मान्यता पर तलवार लटकी रहती है.
एनएमसी से सिम्स प्रबन्धन को मिले पत्र के अनुसार, सत्र 2024 25 में 150 सीटों पर ही एमबीबीएस के लिए स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा. इसमें 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस के होंगे. बता दें, कि सिम्स में 180 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही थी. इसमें 150 सीटें सेंट्रल और स्टेट कोटे की तो 30 सीटें ईडब्ल्यूएस की थी.जानकारों के मुताबिक सिम्स में एमबीबीएस की घटाई गई 30 सीटों की मान्यता वापस पाने के लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप करना होगा.

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
