
रायपुर,,, वन विभाग ने घरों में संरक्षित प्रजातियों के पक्षियों, जैसे तोता, मैना और लव बर्ड्स को पालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभाग ने ऐसे पक्षियों को कैद में रखने वालों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए निर्देश दिया है कि वे इन पक्षियों को वन विभाग के सुपुर्द करें। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वनबल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव ने दुकानों में संरक्षित पक्षियों की बिक्री पर भी रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी वनमंडलों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत, इन पक्षियों को कैद में रखना और उनका व्यापार करना अपराध है, जिसमें तीन साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
कानून पहले से, सख्ती अब:
हालांकि यह कानून पहले से मौजूद है, लेकिन अब तक इसके तहत कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसी कारण शहर में खुलेआम पक्षियों की बिक्री हो रही थी और लोग उन्हें बिना किसी रोक-टोक के पालते आ रहे थे। अब वन विभाग इस पर सख्ती से कार्रवाई करेगा, ताकि वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर वे एक हफ्ते के भीतर पक्षियों को विभाग के सुपुर्द नहीं करते हैं, तो उनके घरों में छापा मारकर पक्षियों को जब्त किया जाएगा और संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
