
बिलासपुर,,, निगम कमिश्नर अमित कुमार की पहल पर बंद पड़े उपकरण को शुरू किया गया
शहर के दो मुक्तिधाम पं.देवकीनंदन दीक्षित सरकंडा और मधुबन मुक्तिधाम में लगा गैस शवदाह गृह आखिरकार शुरू कर दिया गया। तीन साल से बंद पड़े इन दोनों शवदाह गृह को निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शुरू कराया है और इसकी संचालन की जिम्मेदारी दो सामाजिक समितियों को दी गई है ताकि इस उपयोगी सुविधा का रखरखाव और संचालन सफलता पूर्वक हो सकें। सरकंडा मुक्तिधाम में लगे शवदाह गृह का संचालन जगमोहन सेवा समिति करेगी और मधुबन मुक्तिधाम के शवदाह गृह की जिम्मेदारी पंजाबी मानव सेवा समिति को सौंपी गई है। आज सुबह टेस्टिंग के बाद निगम प्रशासन ने दोनों समितियों को गैस शवदाह गृह हैंडओवर किया।

तीन साल पहले नगर निगम द्वारा इन दोनों मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह का प्लांट स्थापित किया गया था। कोरोना काल में जगह की कमी और अन्य समस्या आने पर इसकी कमी महसूस की गई थी,जिसके बाद निगम ने इसे स्थापित किया था। लेकिन इसे चालू नहीं किया जा सका था। निगम कमिश्नर अमित कुमार संज्ञान में आने के बाद इसमें आवश्यक सुधार करते हुए चालू किया गया। जिसके बाद इसके संचालन के लिए रूचि रखने वाले दोनों समितियों को अलग-अलग जगहों की जिम्मेदारी दे दी गई। इस प्लांट के ज़रिए अंतिम संस्कार करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा और इस प्लांट में जलने वाले शव से निकलने वाला धुआं मशीन के द्वारा शुद्ध कर ऊपर आसमान में छोड़ दिया जाएगा. वहीं, यह शवदाह प्लांट पूरी तरह से इको फ्रेंडली धुंआ छोड़ेगा जिससे वातावरण भी शुद्ध रहेगा,कम लागत में अंतिम संस्कार हो सकेगा ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
