
बिलासपुर,,, शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद अपोलो फार्मेसी के सामने रहने वाले 2 पक्षो में शुक्रवार की दोपहर जमकर विवाद सामने आया है, जिसमें प्रार्थी राज घोरे पिता किशोर घोरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते है, जो आज दोपहर 02:00 बजे लगभग अपने घर के बगल गली में सीसीटीवी कैमरा लगवा रहा थे, उसी समय प्रदीप घोरे एवं बुलबुल घोरे तथा सुखरंभा घोरे आये और यहा कैमरा नही लगाना है कह कर विवाद कर झगडा लडाई मारपीट करने लगे उसके बाद प्रदीप घोरे का साला अभिनेश उर्फ ललन बोले आया और प्रदीप घोरे, बुलबुल घोरे, सुखरंभा घोरे एवं अभिनेश उर्फ ललन बोले के द्वारा उसे गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं ईंट पत्थर से मारपीट करने लगे तथा उसे जमीन में पठक कर घसीटने लगे मारपीट करने से बांया कंघा, बाया आंख के निचे चोट आई है।
घटना को देख कर उसकी मां पदमनी घोरे, पिता किशोर घोरे, छोटा भाई हर्ष घोरे तथा छोटी बहन रिया घोरे बीच बचाव कर रहे थे उसी समय अभिनेष बोले उर्फ ललन हाथ में चाकू लेकर हम लोगो को दौड़ाया तो वह लोग सभी अपने घर के अंदर चले गये बीच बचाव करते समय परिवार के साथ भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट करने से उसके पिता किशोर घोरे, भाई हर्ष घोरे, बहन रिया घोरे को चोट आई है। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रदीप घोरे, बुलबुल घोरे, सुखरंभा घोरे एवं अभिनेश उर्फ ललन बोले के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2),351 (2), 3 (5) तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
Uncategorized2026.07.26सिरगिट्टी में पुलिस का एक्शन मोड़, अड्डेबाजो और अशांति फैलाने वालों पर चला शिकंजा, 6 आरोपी धराए, न्यायालय में पेश
Uncategorized2026.07.26करोड़ की चोरी की अफवाह निकली झूठी, तीन बाल अपचारी पकड़ाए, चोरी का सामान बरामद…
