
बिलासपुर,,, देवरीखुर्द दुर्गा मंदिर प्रांगण मे हलशाष्टी पूजा एवम् खमर छठ पर्व बड़े उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पुत्र की लंबी आयु की कामना लिए सभी व्रती महिलाएं सात्विक भाव से हलधर भगवान श्री बलराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा पूर्वक मनाने कुमार भुइयां (बिना हल जुताई) से एकत्र पसहर चावल एवं छह प्रकार के पंचमिंझ्चरा भाजी एवम् मिर्च सहित लाई, महुआ, कुश के पौधे, भैंस के दूध, दही और घी को पीतल के बर्तन एवम् पत्तल दोना में लेकर पीतल के पात्र में ही जल लेकर मंदिर प्रांगण मे बनाए गए तालाब एवम् पैठू के प्रतीकात्मक कुंड के चारो तरफ एकत्र होकर विधि विधान से पूजन किए ।
मंदिर के पुजारी पंडित जी द्वारा हलशाष्ठी व्रत का महत्व बताते हुए परंपरानुसार विधि विधान से सामूहिक पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवम् कथा वाचन कर सम्पन्न कराया। पुत्रों की लंबी आयु की कामना से उपवास रहकर सभी महिलाओं ने पूजन पश्चात अपने बच्चों के पीठ में छह नए कपड़े की टुकड़ों से बने पोती को जल कुंड के पानी से भिगोकर भगवान बलभद्र के आशीर्वाद स्वरूप कंधे मै पोती थपकी देकर आशीर्वाद दिया एवम् बच्चो में प्रसाद एवम् खिलौना वितरण किया। श्रीमती संतोषी सुनील भोई, प्रतिमा सहारे ,जयश्री साहू, बिना ठाकुर, मनी पटेल, सीमा श्रीवास,रामिन पैकरा, प्रमिला सिंह, राधा यादव , इंद्राणी सेन, महतींन , संतोषी पटेल , पुष्पा बाई एवम सभी महिलाएं उपस्थित रही,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
