
बिलासपुर,,, तारबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास हुए एक युवक की जघन्य हत्या के मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। जिस तरह से हत्यारा पुलिस को छका रहा है उससे तो यही प्रतीत होता है कि पुलिस अंधेरे में ही हाथ पांव मार रही है। जबकि बता दे कि इस मामले की पड़ताल पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ विशेष टीम और तारबाहर पुलिस भी कर रही है। रोजाना घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं वहीं अब तक हत्या के संबंध में घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो लोगों से पूछताछ करने के साथ दर्जनों संदेहियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिर भी पुलिस हत्यारे के गिरेबान से कोसों दूर है। पुराने बस स्टैंड में रात के अंधेरे में हुए हत्या की खबर आग की तरह बिलासपुर सहित प्रदेश भर में फैल गई है। जिस तरह से 5 दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारे पुलिस के पकड़ से कोसो दूर है। इसको लेकर बिलासपुर पुलिस की फजीहत भी जमकर हो रही है।

वर्तमान समय में आलम यह है कि हत्या के बाद पिछले कुछ दिनों से थाना तारबाहर में हत्या के मामले को सुलझाने में ही सारे पुलिसकर्मी उलझे हुए हैं। छोटे-मोटे मामलों पर तो तार बहार पुलिसकर्मी ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस के लिए हत्या के मामले को सुलझाना ही एक बहुत बड़ी चुनौती बन कर रह गई है। संदेह है कि दो लोगों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है, जो घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग दिशाओं में भागे हैं, उनके वीडियो तो मिले हैं लेकिन वे इतने धुंधले है कि उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो रही है। अब पुलिस तकनीकी आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
