
बिलासपुर,,, सरकंडा पुलिस ने की खबर पर कार्रवाई करते हुए सरकंडा क्षेत्र में स्थित हैंगआउट हब सील कर दिया है.. दरअसल शहर के स्मोकिंग जोन में इन दिनों नाबालिगों और युवाओं को नशा परोसने का काम किया जा रहा है, और नशा करने पहुंचे लोग आपस में एक दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं बीते दिनों हैंग आउट हब में भी आपसी विवाद का वीडियो इसी तरह वायरल हुआ था इसके बाद खबर को प्रमुखता से उठाते हुए शहर के बिगड़ रहे माहौल और युवाओं के नसे के आगोश में फंसकर अपराध की दुनिया में पहुंचने की चिंता को जाहिर किया था, जिसके बाद बिलासपुर पुलिस ने खबर पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर स्मोकिंग जोन को सील कर दिया है..

हाल ही के कुछ दिनों में प्रशासन द्वारा स्कूलों और शिक्षण संस्थान के आसपास तंबाकू सामग्री बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन शहर के सेंट्रल लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान के नीचे सुट्टा बार को धड़ल्ले से चलाया जा रहा था, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं गया था लेकिन लगातार नाबालिकों को नशा परोसने और स्मोकिंग जोन के अंदर होते विवाद के बाद स्वतंत्र आवाज़ की खबर पर संज्ञान लेते हुए सरकंडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है..

कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत चपरासी है, हैंगआउट का मालिक..
जानकारों की माने तो हैंग आउट हब हमें सेंट्रल लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले युवाओं की भीड़ लगी रहती है इसके अलावा रोजाना क्षेत्र के नाबालिको का भी मजमा जमा रहता है.. जानकारों की मानो तो इसका संचालन भी कलेक्टोरेट में काम करने वाला चपरासी है, जो प्रशासन में होने का लाभ उठाकर इस तरह के स्मोकिंग जोन का संचालन कर रहा था.. हालांकि बिलासपुर पुलिस नशे को लेकर गंभीर है और लगातार नशे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई भी कर रही है..
शहर के कई स्थानों में धड़ल्ले से चल रहे स्मोकिंग जोन, क्या यह भी आएंगे जांच के दायरे में..
स्मोकिंग जोन इन दिनों युवाओं और नाबालिकों को नशा परोसने का प्रमुख अड्डा बना हुआ है शहर के अलग-अलग जगह में अलग-अलग नाम से स्मोकिंग जोन चलाया जा रहा है, मुख्यता शिक्षण संस्थान और अरे ऐसी इलाकों में खुलेआम स्मोकिंग जोन चलाकर स्थानीय और बाहर से पढ़ने आएं युवाओं, नाबालिक और युवतियों को नशा परोसने का काम किया जाता है, बिलासपुर के बस स्टैंड में स्थित सिटी सेंटर, नेहरू चौक, सरकंडा, पुराना बस स्टैंड, कोनी और गांधी चौक जैसे इलाकों में स्मोकिंग जोन संचालित किया जाता है जहां आने वाले युवकों, नाबालिकों के बैठने की व्यवस्था की जाती है लेकिन इन्हें तंबाकू प्रोडक्ट परोसने के बजाय कुछ पैसे अधिक लिए जाते हैं बैठने की अच्छी व्यवस्था और अंधाधुन आजादी के चक्कर में बड़ी संख्या में युवक युवतियां यहां पहुंचती है और फिर एक दूसरे को इंप्रेस करने और खुद के वर्चस्व दिखाने के चक्कर में विवाद की स्थिति भी खड़ी होती हैं..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.05थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की अनोखी पहल… सरकंडा थाना बना हरियाली का संदेशवाहक, पुलिस जवानों संग किया वृक्षारोपण… बोले- “पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेगी…
Uncategorized2026.06.05दिनदहाड़े कारोबारी पर हमला… डंडे-चाकू से पीटा, फिर 1.66 लाख, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश…
Uncategorized2026.06.05रेत-गिट्टी माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर! बिलासपुर में 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, कोटा-कोनी से हिर्री तक खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वालों में मचा हड़कंप, पुलिस थानों में खड़े कराए गए वाहन…
Uncategorized2026.06.05मिर्च झोंककर किया ब्लाइंड अटैक… फिर पत्थरों से कुचल डाला बाउंसर
पुरानी रंजिश में पथर्रा गांव बना खूनी रणभूमि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई निखिल की सांसें… पुलिस अब हत्यारे की तलाश में जुटी…
