
बिलासपुर,,, तीन- तीन सरकारी योजनाओं के बाद भी पत्नी की डिलीवरी के लिए उसके 3 मंगलसूत्र को गिरवी रख बिल चुकाने निगम कर्मी को विवश करने को मजबूर हो गया! इस मामले के तूल पकड़ने के बाद चर्चित किम्स प्रबंधन एक बार फिर चर्चा में है। कलेक्टर के निर्देश के बाद मामला जांच टीम के गठन तक पहुँच गया।

अब 8-9 हजार मानदेय पाने वाले पीड़ित निगम कर्मी कैलाश को सन्तान प्राप्ति के लिए गिरवी रखे मंगलसूत्र छुड़ाने की टेंशन है। इतने कम वेतन में आखिर वह परिवार कैसे पलेगा कैसे गिरवी रखे तीनो मंगलसूत्र को छुड़ा पायेगा। पीड़ित कैलाश ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की सीएमएचओ से गुहार भी लगाई तब मामला जांच टीम तक सरका है। वो भी तब जब कलेक्टर ने महकमे को जांच कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सवाल यह उठ रहा है! कि सरकार की esic आयुष्मान और जननी सुरक्षा योजना को खुलेआम चुनौती दे प्रसूता के पति से दुर्व्यवहार कर दबाव पुर्वक उससे नकद और ऑनलाइन पैसा लेने का दबाव बनाने का प्रमाण भी है। पर सवाल यह उठ रहा कि क्या केंद्र और राज्य सरकार की योजना का इस कदर मखौल उड़ाने वाले किम्स प्रबंधन पर कोई कार्रवाई होगी भी कि हर मामले की तरह इस मामले को भी जांच की कड़ाही चढ़ा कर ठंडा होने छोड़ दिया जाएगा।
वर्जन-
ऑफिस में कैलाश सोनी ने शिकायत की और कलेक्टर कार्यालय से भी निर्देश आया है। कि मामला गम्भीर है! प्रसूता के पति ने पता करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया कि esic कार्ड चल जायेगा ये प्रारम्भिक पूछताछ में खुद किम्स प्रबंधन ने स्वीकार किया है। नियम के मुताबिक ऑपरेटिव केस है प्रसूता को 4 से 5 दिन रखा जाना था पर 2 दिन में ही छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच के लिए डॉ गायत्री बांधी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है इसके अलावा किम्स प्रबंधन के 5 और गम्भीर शिकायतों की जांच भी की जा रहीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई लिए कमेटी की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी
डॉ प्रमोद तिवारी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
