बिलासपुर-सरिता शर्मा पति राकेश शर्मा द्वारा एक ही जमीन की धोखाधड़ी कर लगभग आधा दर्जन लोगों को बेचने के संम्बंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कड़ी कार्यवाही की मांग कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की गई ।
किसान दुर्गा प्रसाद यादव,कुशल राम यादव, घनश्याम सिंह यादव, राजेश कुमार यादव,निवासी लोरमी जिला मुंगेली ने सन 2010 में सरिता शर्मा पति राकेश शर्मा निवासी मिनोचा कॉलोनी बिलासपुर से चारों ने मिलकर 24 डिसमिल जमीन जिसका खसरा नंबर 152 ब्लॉक कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत रानी सागर कोटा बिलासपुर में क्रय किया गया था जो की जमीन इन चारों किसानों ने अपने बच्चों की शादी के लिए खरीदी थी किंतु जब बच्चों की शादी तय हुई तब अक्टूबर 2020 मैं किसानों ने जमीन बेचनी चाहिए तब पता की जमीन किसी और के नाम पर दर्ज है। और जब किसानों ने पटवारी और आर आई से मुलाकात की तब उन्होंने बताया की 24 डिसमिल जमीन को बिल्डर राकेश शर्मा और सरिता शर्मा के द्वारा लगभग आधा दर्जन किसानों को बेची जा चुकी है।
तब इन लोगों को यह एहसास हुआ कि हमारे साथ बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की गई है तभी चारों किसानों ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश कलेक्टर से मिलकर न्याय दिलाने एवं उक्त बिल्डर दंपत्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर एवं उस पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की क्योंकि ऐसे लोगों पर पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए पुलिस अगर इनके गिरेबान में हाथ डाले तो बहुत से एसे नाम उजागर होंगे जो इन्हें पनाह देते है न्यूज़ बास्केट के पास एसे प्रमाण मौजूद है जिसमे प्रॉपर्टी बुकिंग रसीद तो शुभम बिल्डर की है लेकिन हस्ताक्षर इनके गुर्गे करते है और बाद में लोगो को गुमराह कर झुटे मामलों में फ़साने या जान से मारने तक कि धमकी दी जाती हैं
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
