
बिलासपुर,,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है! किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों में सभी इंतजाम किए गए हैं! माइक्रो एटीएम के जरिए नकद निकासी की सुविधा से खुश हैं किसान! जिले में अब तक 135 करोड़ रूपए की 43,597 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है! 10 हजार से अधिक किसानों ने अपने निकटतम केन्द्रों पर धान बेचे हैं! तखतपुर के ग्राम पोड़ी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रानिक मशीन से धान तौला जा रहा है! केंद्र में 450 क्विंटल धान की बिक्री करने पहुंचे किसान रमा शंकर कौशिक ने बताया कि केंद्र में धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई है! और भुगतान की राशि भी जल्दी ही किसानों के खाते में आ रही है!
उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं श्रीमती मंजू महेंद्र पांडे ने बताया कि जिले के 114 सोसाइटी के 140 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है! किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हो रही है! इसमें किसी भी तरह के संशय की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि माइक्रो एटीएम के जरिए किसान 10000 रुपए तक की नकद निकासी केंद्रों पर ही कर सकते हैं! और टोकन तूहर हाथ ऐप से टोकन कटवा सकते हैं! अथवा खरीदी केंद्रों से टोकन कटवाया जा सकता है! श्रीमती पांडेय ने किसानों से अपील की कि वे अपनी बैंक से संबंधित जानकारी किसी से भी साझा न करें व धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या होने पर केंद्र के कर्मचारियों से संपर्क करें, किसानों की समस्या के त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
