
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन से आज बिलासपुर शहर के प्रमुख महाराणा प्रताप चौक पर घंटों जाम लग गया! मुख्यमंत्री की सभा और कार्यक्रमों के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही! जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा!

मुख्यमंत्री का आगमन शाम 6 बजे से हुआ, और जैसे ही उनके काफिले ने शहर में प्रवेश किया, महाराणा प्रताप चौक, जहां से प्रमुख सड़कें गुजरती हैं! वहाँ पर भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं! पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान जाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए! लेकिन चौक पर यातायात की धीमी रफ्तार और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण स्थिति और विकट हो गई!

इस जाम में न सिर्फ निजी वाहन बल्कि सार्वजनिक परिवहन, जैसे बसें और ऑटो रिक्शा भी फंसे हुए थे! जिससे यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा! सड़क पर घंटों तक खड़ा रहना लोगों के लिए एक बड़ा संकट बन गया! खासकर, उन लोगों को परेशानी हुई जो समय पर अपने कार्यस्थल या अन्य स्थानों पर पहुंचने के लिए यात्रा कर रहे थे!
पुलिस और प्रशासन को जाम को कम करने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी और कुछ स्थानों पर मार्ग परिवर्तित किए गए! ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके! हालांकि, यह घटना शहर के यातायात प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता को उजागर करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.26खनिज माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर: बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 जेसीबी, 8 हाइवा समेत 23 वाहन जब्त, रेत-मुरूम-गिट्टी के काले कारोबारियों में मचा हड़कंप, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में खलबली…
Uncategorized2026.05.26मोबाइल में चलता था करोड़ों का क्रिकेट जुआ: तारबाहर पुलिस ने निखिल शर्मा और अविनाश पंजवानी को दबोचा, व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन बेटिंग रिकॉर्ड और KIA कार जब्त, FCI चौक में सट्टे के डिजिटल अड्डे पर छापा…
Uncategorized2026.05.26BMW के सनरूफ में चलता रहा डांस, हाईवे बना रीलबाजी का मंच: इंस्टाग्राम वायरल वीडियो ने पहुंचाया थाने, प्रतीक लूथर की लग्जरी कार जब्त, चकरभाठा पुलिस ने स्टाइल के ओवरडोज पर कसा शिकंजा…
Uncategorized2026.05.26काले कोयले का काला खेल बेनकाब: हाई क्वालिटी कोयला गायब कर भरते थे घटिया माल, हिर्री पुलिस ने डिपो मालिक, वाहन मालिक और चालकों को दबोचा, करोड़ों के कोल सिंडिकेट पर कसा शिकंजा…
