
बिलासपुर,,, गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह इस बार एक विवादित घटना के कारण चर्चा में है! समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ बतौर मुख्य अतिथि आए थे! लेकिन उन्होंने न तो छात्रों को डिग्री दी और न ही मेडल वितरित किए! जिससे समारोह में शामिल छात्र और शोधार्थी हैरान रह गए! यह घटना विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुई जब मुख्य अतिथि बिना डिग्री या मेडल बांटे लौट गए!
उपराष्ट्रपति धनकड़ का हेलीकॉप्टर समय पर कैंपस में लैंड हुआ और उनका आत्मीय स्वागत किया गया! इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे! उपराष्ट्रपति ने समारोह में दीप प्रज्वलन किया, पौधा रोपित किया और छात्रों को संबोधित भी किया, लेकिन समारोह के अंत में छात्रों को उनके पुरस्कार देने के बजाए वे दिल्ली लौटने के लिए निकल गए!
इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति आलोक चक्रवाल को शर्मिंदा कर दिया! कुलपति के अनुसार, समारोह में सब कुछ ठीक तरीके से आयोजित किया गया था! लेकिन उपराष्ट्रपति ने किसी कारणवश छात्रों को उपाधि और मेडल वितरित नहीं किए। कुल मिलाकर यह दीक्षांत समारोह एक ‘फ्लॉप शो’ साबित हुआ, जिसका मुख्य कारण उपराष्ट्रपति का समारोह से बिना किसी पुरस्कार वितरण के लौट जाना था।
ऐसे में छात्रों और शोधार्थियों को निराशा हाथ लगी, जो इस दिन को अपने जीवन के सबसे बड़े पल के रूप में देख रहे थे। दीक्षांत समारोह का उद्देश्य न केवल छात्रों के समर्पण और मेहनत को मान्यता देना होता है, बल्कि उन्हें एक सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करना भी होता है। लेकिन इस बार उपराष्ट्रपति के रवैये ने पूरे आयोजन को न केवल निराशाजनक बना दिया, बल्कि इसने विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचाया।
कार्यक्रम के समापन के बाद उपराष्ट्रपति अपने साथ राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री को भी दिल्ली लेकर लौट गए, जिससे यह और अधिक स्पष्ट हो गया कि समारोह का आयोजन किसी तरह के उद्देश्य को पूरा करने में असफल रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
