
बिलासपुर,,, तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने धारदार तलवारों से लोगों में भय का माहौल उत्पन्न किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से दो तलवारें जब्त की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया
घटना का विवरण:
दिनांक 16.03.2025 को तखतपुर थाना को मुखबीर से सूचना मिली कि जनकपुर रोड और टोनही डबरी के पास राजा ध्रुव और नरेश ठाकुर धारदार तलवारें लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तखतपुर देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में एक टीम रवाना की गई। पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए आरोपियों से तलवारें बरामद की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस सफल अभियान में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक गंगाधर कंवर, आशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, रवि श्रीवास और कलेशवर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तखतपुर पुलिस की तत्परता ने एक और आपराधिक प्रयास को नाकाम किया!
आरोपी 👇👇
1 नरेश सिंह ठाकुर (28 वर्ष), निवासी साकिन टिकरीपारा तखतपुर
2 राजा ध्रुव (27 वर्ष), निवासी जनकपुर वार्ड क्रमांक 11 तखतपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
