
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीजय कश्यप पिता सतीश कुमार कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी निखिलेश्वरम कालोनी जबड़ापारा सरकण्डा का दिनांक 29.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में कक्षा 9वीं पढ़ रहा है जो इसे फोन कर लेने के लिए स्कूल आने के लिए बोला तब वह कार से अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ लक्ष्य कश्यप को लेने लोयला स्कूल पहुंचकर गेट के सामने जाकर इंतजार कर रहा था तभी कान्हा साहू इसे अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम लक्ष्य के भाई हो क्या तब वह हां कहने पर विवाद करते हुये अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर इसके कालर को पकड लिया और पीछे से नकुल यादव आया और्र इंट उठाकर सिर के पीछे मार दिया तभी इसके भाई श्रीयांक कश्यप बीच बचाव आया तो कान्हा साहू श्रीयांक कश्यप के गला को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और उसके साथी लोग लात घूसा से मारपीट करने लगे, इसी बीच कान्हा साहू और हर्ष चाकू निकालकर भाई श्रीयांक कश्यप को हत्या करने के नियत श्रीयांक के पेट, कुल्हे के पास मारकर चोंट पहुंचाये हैं, खून निकलते देख कान्हा साहू, अपने साथी समीर साहू हर्ष व अन्य के साथ मोटर सायकल से भाग गये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 109, 191(3) बीएनएस कायम कर विवेचना मंे लिया गया। मामले की गंभरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया जाकर प्राप्त आदेषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी हर्ष उपाध्याय एवं समीर साहू को घटना के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में आरोपी अमित सूर्यवंषी घटना कारित कर फरार हो गया था जिसकी पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 15.03.2025 को सूचना मिला कि आरोपी अपने सकुनत पर आया हुआ है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी के सकुनत पर भेजकर दबिष दिया गया जहां आरोपी उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अप.क्र. – 156/2025, धारा – 109, 191(3) बीएनएस,
आरोपी 👇👇
अमित सूर्यवंशी उर्फ घुंघरू पिता स्व. राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी चिंगराजपारा शिव मंदिर के पास प्रभात चौक, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
