
बिलासपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व व मार्गदर्शन पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा शहर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है! किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात दुरूस्त किया जाता है! इस क्रम में कार लिफ्टर क्रेन वाहन में ASI अभय खलखो प्रआर-996 रामदुलार साहू आर-1297 शेखर सिंह शहर में पेट्रोलिंग कर रहे थे! इस दौरान सिम्स चौक के पास एक मोटर सायकल का चालक वाहन को आम रोड पर खडी कर दिया था! जिससे आवागमन बाधित हो रहा है!

लाउड हेलर से काल करने पर एक व्यक्ति पास आया जो अपना नाम लोकेश कुमार निवासी डोंगरगढ़ बताया जिसे वाहन को हटाने के लिये बोला गया ।इसी दौरान वाहन में लगे नम्बर प्लेट पर नजर पड़ा जिसमें आगे में सीजी-08 आर-0255 एवं पीछे में सीजी-08 आर-3265 लिखा था। इस प्रकार वाहन में संदेहास्पद रूप से आगे एवं पिछे अलग – अलग नम्बर अंकित होना धोखाधड़ी की ओर इशारा कर रहा था। पूछने पर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया।जिस पर वाहन एवं व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही के लिए सिविल लाईन थाना के सुपुर्द किया गया है।
सिम्स चौक बिलासपुर के पास थाना यातायात बिलासपुर में पदस्थ सउनि अभय राम खलखो एवं अन्य हमराह स्टाफ के सिम्स चौक में ड्यूटी दौरान एक मोटर सायकल सीडी डिलक्स को चेक करने पर वाहन के सामने नम्बर प्लेट पर सीजी’ 08 आर.- 0255 लिखा था जबकि पीछे नम्बर प्लेट में सीजी 08 आर. 3265 लिखा था वाहन चालक लोकेश कुमार के द्वारा अलग अलग नम्बर लिखकर यातायात नियमो का उल्लंघन करने व संदेहास्पद स्थिति होने पर थाना सिविल लाईन में धारा 106 बीएनएस के तहत बाइक को जप्त किया गया है,
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
