
बिलासपुर,,,, रविवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें प्रदेशभर से पत्रकारों ने भाग लिया! बैठक का उद्देश्य संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना,आंतरिक संवाद को सशक्त करना एवं नई कार्यकारिणी का गठन करना था! इस अवसर पर महासंघ के सभी सदस्यों ने संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार सुरक्षा, और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया!
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने की और संचालन महासंघ के सचिव पंकज खंडेलवाल ने किया! सभी सदस्यों को संगठन की अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा भविष्य की दिशा तय करने हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए!

निर्वाचन प्रक्रिया और निर्विरोध चयन
बैठक के बाद औपचारिक निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत की गई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन और नामवापसी की निर्धारित समय-सीमा के पश्चात यह घोषणा की गई कि सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुए हैं। फलस्वरूप, सभी प्रत्याशियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया!
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष: विनय मिश्रा
उपाध्यक्ष: लक्ष्मी नारायण सोमवंशी
सचिव: पंकज खंडेलवाल
कोषाध्यक्ष: राजेंद्र कश्यप
संयुक्त सचिव: हीराजी राव सदाफले
सदस्य: राजेंद्र सक्सेना, सुधीर तिवारी, मोहम्मद इजराइल एवं भूषण प्रसाद श्रीवास
सम्मान एवं श्रद्धांजलि
बैठक के उपरांत सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा का मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही, संगठन के सचिव पंकज खंडेलवाल की सास तथा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई!
उपस्थित प्रमुख सदस्यगण
इस महत्वपूर्ण बैठक में कमल टूसेजा, जितेन्द्र गुप्ता, अजय द्विवेदी, पवन कुमार वर्मा, सुरज पूरेना, संतोष श्रीवास, यू. मुरली राव, रेशमा लहरे, गीता सोंन्चे, तोपचंद गोयल, बेमेतरा जिला इकाई से नंद कुमार राजपूत, जगदीश घृतलहरे,डोमन बंजारे, और तरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026अमर अग्रवाल का आया नाम, सियासी गलियारों में मचाया हलचल… भाजयुमो कोषाध्यक्ष के समर्थन में समर्थकों ने संभाला मोर्चा, चर्चाओं के बाजार में बढ़ी गर्मी, अब हर जुबां पर अमर और संगठन की बात…
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
