Wed. Oct 21st, 2026

पार्सल में नशे का सामान बोलकर फर्जी पुलिस वाले कर रहे फोन

बिलासपुर में लोगों से ठगी करने वाले आरोपी नया-नया तरीका अपना रहे हैं! बाकायदा इसके लिए आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं वही आपका नाम का पार्सल व करियर में नशे का सामान मिलने की बात कह कर लोगों को डराते धमकाते हैं तत्काल रुपए ट्रांसफर करने और बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी जाती है ऐसा नहीं करने पर लोगों को FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी का डर दिखाया जाता है जिले में ऐसा कई मामला सामने आ चुका है लोगों के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आ रहा है ठगबाज खुद को पुलिस का आला अधिकारी बताया है तो वही आपका नाम का कोरियर व पार्सल में गांजा और ड्रग जैसा नशीला पदार्थ मिलना कहता है लोग कहते हैं मैंने कोई कोरियर व पार्सल नहीं भेजा है इस पर आरोपी झांसे में लेने के लिए तत्काल वीडियो कॉल करने कहता है यही से असली कहानी शुरू होती है पुलिस विभाग के दफ्तर की तरह पहले से बने सेटअप में आरोपी वर्दी पहने बैठा रहता है वीडियो कॉल करने पर सामने पुलिस का अधिकारी नजर आता है

इससे लोगों को यकीन हो जाता है की बात करने वाला पुलिस का आला अधिकारी है वर्दी पहने आरोपी कहता है कि आपका नाम का पार्सल था ऐसे में आपके नाम पर FIR की जाएगी वहीं पुलिस की टीम गिरफ्तार कर लेगी अगर इससे बचना चाहते हो तो इतने लख रुपए तत्काल बताए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करो डर की वजह से कई लोग रुपए ट्रांसफर कर देते हैं, बता दे बिलासपुर पुलिस एडिशनल S,P उमेश कश्यप के द्वारा जिले में हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिए सभी को संदेश दिए गए ताकि कोई भी अनजान नंबर से कॉल आये तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दे ! ताकि फ्रॉड करने वाले आरोपियों के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जाएगी

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed