प्रथम सूचना दर्ज होने के एक घण्टे के अंदर दुष्कर्म का आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में
घटना कारित कर पीछे बाउंड्री वॉल कूदकर फरार होने के तैयारी में था आरोपी
आरोपी :-
संतोष कुमार पटेल पिता हरिराम पटेल, उम्र 40 वर्ष, सा. हरदाडीह थाना सीपत,बिलासपुर हाल मुकाम बडी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर

बिलासपुर कोनी थाना में प्रार्थिया 22 अप्रैल को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज 22 अप्रैल के सुबह 05.30 बजे लगभग जब प्रार्थिया की मां घर से बाहर गई थी। तब प्रार्थिया घर में अकेली सोयी थी। उसी समय संतोष कुमार पटेल कमरे में आकर जबरदस्ती इसे नींद से उठाकर मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं कहते हुए जबरदस्ती करने लगा । चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह को दबाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। घटना कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध धारा-450,376,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष कुमार पटेल को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर कि आरोपी को घटना के बाद बाहर जाने के फिराक में था की सूचना पर घटना स्थल के पास हमराह स्टाफ दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ कर जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को अपराध कायम के एक घण्टे के भीतर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। और आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, सउनि भरत लाल राठौर, आर. शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी म.आर. सुरेखा कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
Uncategorized2026.07.21व्यापार विहार में धुएं का अवैध कारोबार बेनकाब, पुलिस की दबिश पड़ते ही श्रीकांत प्रजापति और सोनू दास मानिकपुरी फरार, 6 हुक्का सेट समेत भारी मात्रा में सामान जप्त…
Uncategorized2026.07.21“गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गोहत्या पर केंद्रीय कानून की मांग ने पकड़ी रफ्तार, देशभर में छह चरणों का महाअभियान शुरू, करोड़ों हस्ताक्षरों से केंद्र सरकार तक पहुंचेगी जनभावना, संत समाज बोला—अब जनजागरण से बनेगा बदलाव का दबाव….

