
बिलासपुर_सकरी,,, रक्षाबंधन के पावन पर्व को एक नई सामाजिक और भावनात्मक ऊंचाई देते हुए नर्सिंग कॉलेज सकरी की छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ द्वारा थाना सकरी के पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर ‘राखी विद खाकी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके द्वारा समाज में निभाई जा रही सुरक्षा और सेवा की भावना के प्रति आभार प्रकट किया!

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन, विशेषकर युवा वर्ग के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना रहा! छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधते हुए मिठाई खिलाई और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की!

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं अन्य अधिकारीगण ने भी इस भावनात्मक पहल का स्वागत करते हुए कहा कि, “हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है! कि नर्सिंग की छात्राएं, जो खुद समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत रहने वाली हैं! उन्होंने हमें यह भावनात्मक उपहार देकर प्रेरणा दी है! उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है!

कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि “हमारे छात्रों के मन में पुलिस के प्रति जो सम्मान है! उसे व्यक्त करने का यह एक सुंदर और सजीव माध्यम बना इस कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए और पुलिस स्टाफ के साथ समूह फोटो लेकर यादगार पल साझा किए!

‘राखी विद खाकी‘ का यह आयोजन न सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास बढ़ाने वाला रहा, बल्कि सुरक्षा और सेवा के बीच एक नई भावनात्मक डोर भी बनकर उभरा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
