
बिलासपुर,,, जब लोग अपने-अपने जीवन की दौड़ में व्यस्त हैं! तब कुछ ऐसे भी लोग हैं! जो निःस्वार्थ भाव से उन बेजुबानों की सेवा में लगे हुए हैं!जिनकी पीड़ा को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है! ‘मां अंजना गौ सेवा समिति’ ऐसे ही समर्पित सेवाभावी गौ सेवकों का संगठन है!जो बीमार और लावारिस गौ माताओं की सेवा में दिन-रात जुटा है!

बीते कुछ महीनों में समिति ने सैकड़ों बीमार, घायल या दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया, और उनका समय रहते इलाज करवाकर उन्हें नया जीवन दिया है! समिति के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की टीम न सिर्फ शहर में, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बीमार गौ माताओं की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच जाती है!

समिति के अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ सेवा प्रमुख पवन निर्मलकर ने बताया कि “गौ माता सिर्फ एक पशु नहीं, हमारे लिए मां समान हैं! उनका इलाज कराना, उन्हें चारा देना, और उनकी देखभाल करना हमारे लिए पुण्य से कम नहीं!समिति की पहल पर अब स्थानीय पशु चिकित्सकों का भी अच्छा सहयोग मिलने लगा है! जो बिना विलंब किए मौके पर पहुंचकर इलाज करते हैं!

त्योहारी सीजन हो या रात के अंधेरे में किसी गौ माता की चीख सुनाई दे, तो मां अंजना गौ सेवा समिति के सेवक कभी देर नहीं करते! इस समिति की मेहनत और भावनात्मक लगाव ने न केवल बीमार गायों की जिंदगी बदली है! बल्कि शहरवासियों के दिल में भी गौ सेवा के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाया है!
समिति ने आम लोगों से भी अपील की है! कि अगर कहीं भी कोई बीमार या घायल गौ माता दिखे, तो तुरंत इस नंबर पर सूचना दें!
1 पवन निर्मलकर…
9302822401
2 विकास अवसरिया…
8305444464
3 अमृत यादव…
9893571510
4 मोहित यादव…
8643099198
5 संतोष श्रीवास…
9131919283
मां अंजना गौ सेवा, के भाव से प्रेरित इस संगठन ने वाकई में बिलासपुर में गौ सेवा को एक नई दिशा और पहचान दी है!
🙏 गौ सेवा ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है! 🙏
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
