
भीषण गर्मी के बावजूद प्लेटफार्म नम्बर एक पर बने वातानुकूलित वेटिंग हॉल के रख रखाव पर रेलवे ध्यान नही दे रहा है। आलम यह है कि यहां लगे सभी एसी बन्द है। ऐसे स्थिति में वेटिंग हॉल में ठंडक की चाह रखकर यहां विश्राम करने पहुंचने वाले यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल है। ऐसा नही की इसकी जानकारी रेलवे को नही है बावजूद रेलवे इस ओर ध्यान नही दे रहा है। यही हाल पुरुष वेटिंग हॉल के साथ साथ महिला वेटिंग हॉल का भी है।

जहां बैठी महिलाओं को बंद एसी और बन्द कमरे में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नही की यह समस्या एक या दो दिन निर्मित होकर खत्म हो जाती है। यह समस्या तो गर्मी के शुरुआत से ही निर्मित हो चुकी है। पूर्व में वेटिंग हॉल में लगे टावर एसी का मरम्मत भी कराया जा चुका है। जिसने वर्तमान में फिर से दम तोड़ दिया है। कुल मिलाकर एसी के बनते तक यहां विश्राम के लिए आने वाले उच्च श्रेणी के यात्रियों को झुलसाने वाली गर्मी का ही सामना करना होगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
