
बिलासपुर,,, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बाइक स्टंट करने वालों और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को न्यू रिवर व्यू इलाके में पुलिस ने दो युवकों को खतरनाक स्टंट करते हुए पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों में जशपुर निवासी रितेश मोहन और रायगढ़ निवासी विकास चौहान शामिल हैं। दोनों बजाज पल्सर एनएक्स 400 मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 281, 3(5) BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 184 और 189 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा चेकिंग के दौरान पुलिस ने रिवर व्यू क्षेत्र से बिना नंबर की तीन मोटरसाइकिल भी जब्त कीं, जिनके कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून तोड़कर स्टंट करने या बिना नंबर प्लेट गाड़ियों का उपयोग करने वालों पर सख़्त कदम उठाए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
