
बिलासपुर,,,, लगभग माह भर बाद भी नगर निगम जोन क्रमांक 7 तोरवा क्षेत्र से चोरी गए निगम के भारी भरकम काऊ केचर का आज तक कुछ पता नहीं चल सका…कडिब माह भर पूर्व जब हल्ला मचा और फजीहत हुई तब
जोन क्रमांक 7 तोरवा के कमिश्नर ने तोरवा थाने में पावर हाउस चौक से भारी भरकम काऊ कैचर के चोरी जाने की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई! इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज तो कर लिया परन्तु आज तक चोरी गए भारी भरकम काऊ कैचर का कोई अता पता नहीं है!
तिफरा जोन से भी चोरी के आरोप
इसके साथ ही तिफरा जोन क्रमांक 2 से भी ट्रैक्टर, जेसीबी के बकेट, और टैंकरों के चोरी जाने और जरहाभाटा के एक चर्चित कबाड़ कारोबारी के यहां निगम की ये संपतिया बिकने के आरोप लगे थे! पूरे मामले में निगम के ही कुछ अफसरों और कर्मचारियों के हाथ और मिलीभगत होने की बात भी सामने आई आरोप लगे इनका भी कुछ पता नही है।
कट गया कि बच गया
खबर है, कि शहर के कुछ कबाड़ कारोबारीयो ने अपने किले नुमा बड़े परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा के बीच कटर और गलाई मशीनें लगाकर चोरी के सामान की कटिंग और गलाई कर रहे है, यही वजह है, कि चोरों और कबाड़ियों के हौसले इतने बुलंद है कि वे प्रशासन तक को गच्चा दे रहे है! अब तक ये चोर और कबाड़ी दुपहिया, तीनपहिया, चारपहिया, निजी वाहनों चोरी करते थे! जो अब प्रशासन की गाड़ियों तक को खापने की हिम्मत कर रहे है! ये खुली चुनौती है! पुलिस और प्रशासन के लिए देखना है! कि दोनों में मजबूत कौन है! चोरों का या पुलिस प्रशासन का तंत्र…
तो सामने आएगा करोड़ो का गफलत
नगर निगम के पंप हाउस अतिक्रमण शाखा और जोन कार्यालयों से निगम की संपति और कबाड़ चोरी जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है! इसके पहले भी निगम की संपत्तियां और जप्ती के करोड़ो के कबाड़ गायब होने की खबरें आती रही है!
आखिर किसकी सह
कांग्रेस शासनकाल में निगम के पम्प हाउस से टैंकर चोरी का मामला भी सामने आ चुका है, इस पूरे मामले में एक ठेकेदार और निगम के एक संविदा कर्मी के लिप्त होने की खबरे आई थी,
दरअसल हुआ ये कि ठेकेदार का टैंकर जब पानी भरने पम्प हाउस के ड्रेन में पानी भरने पहुँचा तो उस समय निगम के स्टाफ ने रंगे पुते टैंकर को पहचान लिया कि ये तो निगम का टैंकर है, ठेकेदार मो तलब किया गया वो आया भी चोरी पकड़ी गई इसलिए हाथ पैर जोड़कर ठेकेदार ने माफी पा ली। इस बात का पता चलने पर तत्कालीन मेयर ने संविदा कर्मी को जमकर फटकार लगाई और उसे वाहन शाखा से हटाने आदेश भी जारी करा दिया, पर खुद गाड़ियों के मालिक और अफसरों के इस आपूर्तिकर्ता धनकुमार ने ऐसी फिरकी घुमाई कि फिर वाहन शाखा में आकर बैठ गया कोई कुछ नही बिगाड़ सका।
000
तोरवा पावर हाउस चौक से चोरी गए निगम के काऊ कैचर का अभी तक पता नहीं चल सका है! एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है!
अभय सिंह थाना प्रभारी तोरवा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
