
00 महिलाओ ने पुलिस और निगम अमले पर लगाया गाली गलौच दुर्व्यवहार का आरोप…
00 निगम अमले पर लगाया परिसर से कबाड़ चोरी कर ट्रैक्टर में भरकर बेचने आरोप…
बिलासपुर,,, मिशन हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ के दूसरे दिन मिशनरी के लोगो ने तोड़फोड़ के विरोध में जमकर हंगामा किया,
दरवाजा फांदकर अंदर घुसे युवक युवतियों ने 3 बिल्डिंगों पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे का हवाला दे विरोध जता वीडियो बनाकर निगम अमले पर गाली गलौच और कबाड़ चोरी करने का आरोप लगाया…!
मंगलवार को सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई रात भर चलने के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही! यहां के मुख्य बंगले और निवासरत 30 परिवारों को बेदखल कर उनके आवासों को ढहाने के बाद बुधवार को हॉस्पिटल भवन के पीछे की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाने कार्रवाई की गई…!
इतने में बाहर खड़े उत्तेजित मिशन परिसर के समाज के रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट से स्टे का हवाला दे विरोध जता हंगामा मचाया और दीवार फांद कर परिसर के अंदर घुस गए…
तनाव की सूचना पर सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुचे कुछ देर बाद निगम कमिश्नर, एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुँच गए…
सभी को खदेड़कर बाहर निकाला गया! जिसके चलते मिशन हॉस्पिटल परिसर के बाहर चिल्लाचोट मची रही सड़क जाम रहा!
कबाड़ बटोर गैंग सक्रिय…
तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान कबाड़ बटोर गैंग भी सक्रिय रहा, एक गाड़ी में ये लोग बिल्डिंग से निकाले गए लोहे के रॉड और दूसरी गाड़ी में कार्टून (पुट्ठा) लोड गाड़ी खड़ी दिखी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
