
बिलासपुर,,,, निजीकरण से व्यवस्था में बदलाव के दावे का हाल पूरा बेहाल है! व्यवस्था से आमजन तो दूर खुद विद्युत वितरण कंपनी के स्टाफ तक संतुष्ट नही है! सुबह से बिजलीं दफ्तर की ही बिजलीं ठप रही, स्टाफ घूप अंधेरे में मोबाइल के टॉर्च की रौशनी के भरोसे काम कर रहे… एक बीमार व्यवसायी उपभोक्ता दो माह से आवेदन लेकर मीटर का नाम चेंज कराने और लोड बढ़वाने श्याम टॉकीज बिजलीं दफ्तर और जोन दफ्तर के लगातार चक्कर काट रहा… अफसर मीटिंग में होने की दुहाई दे रहे है!
गोलबाजार अमित थ्रेड के संचालक अमित लोगिनी को ओवर लोड के कारण हर माह दो हजार का जुर्माना ठोका जा रहा! उन्होंने करीब दो माह पूर्व श्याम टॉकीज बिजलीं दफ्तर में लोड बढ़वाने आवेदन दिया… तो वहां के इंजीनियर ने यह कहकर उनका आवेदन निरस्त कर दिया कि पहले मीटर में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन देना होगा! करीब डेढ़ साल बाद बिस्तर से उठकर चलने फिरने लायक हुए अमित ने इंजीनियर द्वारा दिए गए प्रोफार्मा में अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर आवेदन प्रस्तुत किया… तो यह कहकर फिर आवेदन निरस्त कर दिया गया… कि प्रोफार्मा में क्रेता- विक्रेता का नाम है! इसे चेंज कराकर दूसरा शपथ पत्र लेकर आइए… तंग आकर अमित ने नेहरू नगर जोन कार्यालय के कार्यपालन अभियंता भारत भूषण नेताम के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर इंजीनियर द्वारा परेशान कर जबरिया घुमाने की शिकायत की, खुद ईई ने फार्म को ओके कर भेज दिया अब दो कमरे के ऑफिस के इंजीनियर कह रहे कि अभी फाइल बाबू के टेबल में है! उनके पास नही आई जब आएगी तब देखेंगे…
ये है! निजीकरण का उदाहरण…
और निगम का माल भी ले उड़ चुका है चिरैया…
इससे पहले भी न्यायधानी के नगर निगम से राजस्व वसूली के लिए नियुक्त रांची के स्पैरो इंफोटेक फर्म द्वारा निगम को करोड़ो का झटका और सम्पत्तियों के डाटा गायब करने का मामला भी सामने आ चुका है! निगम के अफसर आज तक जवाब देने की स्थिति में नही है! कि आखिर रांची की स्पैरो फर्म ने निगम प्रशासन को दी कितने की चपत है…! इसके बाद भी सरकारें और जिम्मेदार अफसरों का निजीकरण प्रेम कम नही हो रहा…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
