
बिलासपुर,,, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब NSUI के नेता लक्की मिश्रा और विश्वविद्यालय के कुलसचिव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई! बताया जा रहा है! कि मामला एक छात्र के प्रवेश और टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) को लेकर विवाद से जुड़ा है!

सूत्रों के अनुसार, संबंधित छात्र से शुल्क लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर दी थी! लेकिन कुछ दिनों बाद छात्र को बिना किसी ठोस कारण के टीसी लौटा दी गई! इस फैसले से छात्र परेशान हो गया! जिसके बाद NSUI नेता लक्की सुशांक मिश्रा छात्र की समस्या लेकर कुलसचिव से मिलने पहुंचे!

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ती चली गई! और स्थिति इतनी गरम हो गई कि दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई! इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! जिसमें दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं!
NSUI नेताओं का आरोप है! कि विश्वविद्यालय प्रशासन मनमानी कर रहा है! और छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है! उनका कहना है! कि जब छात्र ने विधिवत शुल्क जमा कर प्रवेश ले लिया था! तो बिना वजह उसका दाखिला रद्द करना नियमों के खिलाफ है!
वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है! लेकिन सूत्रों का कहना है! कि प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है! और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी!
घटना के बाद कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है! NSUI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं! वहीं छात्र संगठनों के बीच इस विवाद ने नया राजनीतिक रंग ले लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
