
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सड़क पर गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला पूरी घटना थाना सिविल लाइन श्रेत्र के अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के पास ऑटो चालक और एक युवक के बीच किराए के पैसों को लेकर हुआ! विवाद इतना बढ़ गया! कि दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिए!जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिए! सड़क पर इस तरह की मारपीट से यह तो स्पष्ट होता कि थाना क्षेत्र में पुलिसिंग का क्या हाल है!
जानकारी के मुताबिक, युवक ऑटो में सफर कर रहा था! किराए को लेकर हुए विवाद के बाद ऑटो चालक ने पहले युवक से बदसलूकी की और फिर मारपीट शुरू कर दी! इसके बाद युवक ने भी पलटवार करते हुए ऑटो चालक को पीट दिया! कुछ ही देर में सड़क पर तमाशा बन गई इस घटना को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा!
इसी दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया! अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है! इस पूरे घटनाक्रम में तालापारा निवासी धनंजय गोस्वामी ने मारपीट को रोका और ऑटो चालक और सवारी के बीच जाकर मामले को शांत कराया! वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं!
फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है! सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी! पुलिस का कहना है! कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी!
इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
