
बिलासपुर,,,, साइबर ठगों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देते हुए शहर के दो नागरिकों के खातों से कुल 1 लाख 84 हजार रुपए उड़ा लिए पहली घटना में रिटायर्ड शिक्षक के एटीएम कार्ड को बदले जाने की आशंका है! जबकि दूसरी वारदात में बिजनेसमैन का मोबाइल हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर ली गई! दोनों मामलों की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कर ली गई है!
पहला मामला: रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड स्वैप
जानकारी के अनुसार, पेंशनभोगी रिटायर्ड शिक्षक श्रीनिवास शर्मा शनिवार शाम बाजार गए थे! उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल हो गया! कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे— खाते से 39,999 और 10,000 रुपए की निकासी हो चुकी थी! पीड़ित का शक है! कि एटीएम में भीड़ के बीच किसी ने उनका कार्ड बदल दिया था! पुलिस कार्ड स्वैप की संभावना की जांच कर रही है!
दूसरी शिकायत विनोद अग्रवाल (40) ने की है! वे किसी निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक हैं! उनके मोबाइल में अचानक कंट्रोल खोने लगा और कुछ देर बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 34 हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग ट्रांजैक्शन का अलर्ट मिला पीड़ित ने बैंक कस्टमर केयर को कॉल किया, लेकिन तब तक रकम प्रोसेस हो चुकी थी! जांच में मोबाइल हैकिंग और फिशिंग लिंक की आशंका जताई गई है!
पुलिस की कार्रवाई
दोनों मामलों में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है! और ट्रांजैक्शन के लिए प्रयुक्त IP एड्रेस, गेटवे और डिलीवरी एड्रेस की जांच शुरू कर दी है!साइबर सेल को भी सूचना भेज दी गई है! अधिकारी मान रहे हैं! कि दोनों वारदातें किसी संगठित गैंग द्वारा की गई हैं! जो हाल ही में सक्रिय हुआ है!
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है! कि किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद से एटीएम ऑपरेट न करें फिशिंग लिंक, अनजान कॉल और स्क्रीन-शेयर ऐप से सावधान रहे मोबाइल का सिक्योरिटी लॉक और बैंकिंग ऐप का टू-फैक्टर वेरिफिकेशन सक्रिय रखें…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.22गोल्डन स्टे OYO पर कार्रवाई की डबल मार! पहले कृषि विभाग का छापा, फिर निगम ने होटल पर जड़ा ताला; असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, सिरगिट्टी पुलिस की दबिश के बाद मचा हड़कंप, कई सवाल अब भी बरकरार…
Uncategorized2026.07.22“बारिश में डूबा शहर, मेयर पूजा विधानी का रेलवे पर फूटा गुस्सा! कहा— अब बहाने नहीं, जलभराव का स्थायी समाधान करें, वरना शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद दल करेगा उग्र आंदोलन, हर बारिश में परेशानी अब बर्दाश्त नहीं…
Uncategorized2026.07.22ऊपर OYO, नीचे ज़हर का गोदाम! सिरगिट्टी में कृषि विभाग की बड़ी रेड, हजारों लीटर कीटनाशक-खाद जब्त, फिर उसी संचालक को सौंपा माल तो उठे कई सवाल….
Uncategorized2026.07.22बिलासपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! ‘एक गुंडा-एक जवान’ फॉर्मूला लागू, हर बदमाश पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे नजर, त्योहारों से पहले थाने में होगी परेड और क्लास…
